लालू परिवार ने तिरूपति बालाजी में किया दर्शन, तेजस्वी ने बेटी कात्यायनी के साथ कराया मुंडन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

GA3XqylXwAAkQZQ
पटना- लालू यादव के परिवार ने शनिवार सुबह सुबह तिरूपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनके दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव के साथ तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी ने भी तिरूपति बालाजी के दर्शन किये।
तेजस्वी यादव की शादी के सालगिरह के मौके पर पूरा परिवार तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप ने बेटी कात्यायनी के साथ मुंडन कराया। मंदिर में दर्शन के बाद पूरे परिवार ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
जब से लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है उस समय से लालू सभी प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही लालू देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। लालू ने अपने गृह जिले गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में भी जाकर पूजा अर्चना की थी। सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ का दर्शन कर राबड़ी देवी के साथ पूजा अर्चना की थी।

See also  अमन साहू एनकाउंटर के तीन महीने बाद गैंग हुआ एक्टिव, कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी जान से मारने की धमकी, कहा-अगला नंबर तुम्हारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now