- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राहुल गांधी को लिखा पत्र, कार्यकर्त्ताओं को बोर्ड-निगम में जगह देने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2022

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर यह मांग की है कि झारखंड में गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस,जेएमएम और आरजेडी कार्यकर्त्ताओं को सम्मान मिलें।
आलोक दूबे ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में बताया कि मिशन 2024 को लेकर अभी से संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। झारखंड में एक लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस और सहयोगी गठबंधन दलों की सरकार बनी है। अब गठबंधन सरकार बनने के बाद आम कार्यकर्त्ताओं की उम्मीदें भी जगी है कि अब उनकी बातें भी सरकार-प्रशासन मंें सुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी विभिन्न बोर्ड-निगम, आयोग और न्यायाधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों के पद रिक्त पड़े है। इन पदों के रिक्त रहने से विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कामकाज पर भी असर पड़ रहा है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
आलोक दूबे ने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्त्ताओं को भी उम्मीद है कि सरकार में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसलिए पार्टी और गठबंधन कार्यकर्त्ताओं की यह अपेक्षा है कि सभी की इच्छा को पूरा करने को लेकर पहल करेंगे। आम कार्यकर्त्ताओं को सम्मान मिलने और साधारण कार्यकर्त्ताओं की सरकार में भागीदारी बढ़ने से सभी का मनोबल बढ़ेगा और इसका फायदा आने वाले चुनाव में मिलेगा।

See also  रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now