मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और शांति की कामना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 9, 2023

GA4wKX1a0AAqpzB
देवघर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भगवाना शिव की पूजा की और जलाभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद विजय हांसदा और उनके निजी सचिव अभिषेक पिंटू भी मौजूद थे।
मंदिर में दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ समस्त राज्यवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख , समृद्धि और शांति दे यही कामना करता हूं। हर हर महादेव।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में गोड्ा और देवघर में कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोड्डा में सभा को संबोधित किया था और सरकार के कामकाज का ब्यौरा जनता के सामने रखा था।

See also  ED ने बड़गाई अंचल के जमीन मामले में बिजली विभाग को भेजा नोटिस, पूछा- 'मीटर किसके नाम पर है बताएं'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now