मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने भेजा छठा समन, जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए सीएम को बुलाया

रांची- प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में छठा समन भेजा है। सीएम को पूछताछ के लिए 12 दिसंबर को बुलाया है। उनसे बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ होगी। ये जमीन 12 प्लॉट में बटी हुई है। जमीन की घेराबंदी हो चुकी है।
ईडी को बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के आवास से छापेमारी के दौरान जमीन के कागजात मिले थे। इससे पहले ईडी मुख्यमंत्री को 5 बार समन भेज चुकी है, लेकिन वो कभी नहीं गए। सबसे पहले समन में पूछताछ के लिए 14 अगस्त को बुलाया था लेकिन हेमंत GA5uqW6aQAAhv1G ने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि उन्होने कोर्ट में समन के खिलाफ याचिका दायर की है। कोर्ट जिस तरह का निर्णय देगा उसको देखते हुए वो आगे निर्णय करेंगे। ईडी ने 24 अगस्त को दूसरा समन भेजा लेकिन वो नहीं गए, तीसरा समन 9 सितंबर, चौथा समन 23 सितंबर और पांचवा समन 4 अक्टूबर को भेजा गया लेकिन वो ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए नहीं गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन को लेकर अपना रूख स्पष्ट कर चुके है। उन्होने जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट कह दिया था कि उन्हे राजनीति कारणों से ईडी समन भेज रही है चाहे उन्हे जेल भेज दिया जाएं वो ईडी के सामने नहीं पेश होंगे। जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उन्हे जेल भेज दिया जाएगा तो वो जेल से आंदोलन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now