मध्यप्रदेश में बाघ ने व्यक्ति को मार डाला, ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर हमला किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2025

Tiger Poaching in PTR
सिवनी (मध्यप्रदेश), 17 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के एक जंगल में बाघ ने 70 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला और इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने दो वन अधिकारियों पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित तुलसीराम भलावी बृहस्पतिवार शाम बावली टोला वन क्षेत्र से मवेशियों को चराकर लौट रहा था तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर घनश्याम चतुर्वेदी और डिप्टी रेंजर संजय खुंटपल्ले पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ दंगा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा सरकारी संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
सिवनी के उप प्रभागीय वन अधिकारी युगेश पटेल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मृतक का शव पिंडारी बीट से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि तुलसीराम अपने मवेशियों के साथ जंगल से लौट रहा था, तभी एक खेत के पास बाघ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।
पटेल ने कहा कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी गई है और ग्रामीणों के हमले में घायल हुए वन अधिकारियों का इलाज किया जा रहा है।
सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने कहा कि वन अधिकारियों पर हमला करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने में शामिल 11 आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
भाषा
See also  निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति का एनकाउंटर, विपिन भाटी को पुलिस ने पैर में मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now