रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पाटन विधायक पुष्पा देवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पांडू के मुरुमातु गांव प्रभावित महादलित परिवारों से मिलने पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। फिर पांडू थाना जाकर वहां शरणागत महादलित परिवारों से मिले। उनसे मिलकर उनके पूरी बातों को सुना फिर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उन्हें उसी जगह पर फिर से बसाया जाएगा जहां से उन्हें उजाड़ा गया है। उपस्थित दलित परिवारों ने कहा कि उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर बेघर कर दिया गया है।जिससे वे सभी लोग बहुत सदमे में है। हमारे पास ना रहने का कोई ठिकाना है और ना खाने की कोई व्यवस्था है। इसके अलावा के साथ बहुत मारपीट किया गया और मरने के लिए जंगलों में छोड़ दिया गया था। उनकी तकलीफ को कोई समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यहां महा दलित परिवारों के साथ घोर अन्याय हुआ है। इनके घरों पर हमला हुआ है इनके घरों पर बुलडोजर चलाकर इन्हें घर से बेघर किया गया है।इनके बच्चो,महिलाओं एवं वृद्धों को बेरहमी से पीटा गया है।
और छतरपुर के घने जंगलों में इन्हें जबरदस्ती यहां से उठाकर फेंक दिया गया।उन्हें उनके उस पुश्तैनी जमीन से बलपूर्वक हटाया गया है जो उन्हें उनके दादा परदादा से मिली है।उन्होंने कहा कि किसी समुदाय को किसी के भी घर पर बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं है।आखिर किसके शह पर उन्होंने इतने बड़े बीभत्स कारी घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार झारखंड में बनी है तब से ऐसे असामाजिक तत्वों का तांडव पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।और यह घटना उसी की एक कड़ी है। इस घटना को राज्य सरकार और यहां के प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया।
बीजेपी नेताओं ने मुरूहातु गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की, कहा-फिर से उन्हें उसी जगह जाएगा

Leave a Comment
Leave a Comment


