By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: पेंशन विजय सह अभिनंदन समारोह में राज्यकर्मियों ने सीएम से मिलकर जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | पेंशन विजय सह अभिनंदन समारोह में राज्यकर्मियों ने सीएम से मिलकर जताया आभार

पेंशन विजय सह अभिनंदन समारोह में राज्यकर्मियों ने सीएम से मिलकर जताया आभार

LiveDainik Desk
September 3, 2022 11:10 PM
By LiveDainik Desk
3 years ago
Share
cm6
SHARE

रिटायरमेंट के बाद जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत हो, इसके लिए पेंशन बड़ा सहारा-हेमंत सोरेन
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को इस सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। हरेक वर्ग-सामुदाय की समस्याओं का निदान करने का कार्य सरकार कर रही है। प्रत्येक राज्यवासी के चेहरे पर मुस्कान हो इस उद्देश्य के साथ राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से झारखंड को आगे बढ़ाने का काम रही है। वर्तमान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद राज्यकर्मियों का जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत हो, इसके लिए पेंशन बड़ा सहारा है, बुढ़ापे का सहारा, बेटे-बेटी से ज्यादा पेंशन जरूरी है। सभी कर्मी सरकार के अभिन्न अंग हैं। आप अपने भविष्य की चिंता न करें बल्कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की चिंता करें। आपके भविष्य की चिंता राज्य सरकार कर रही है। आप सभी सरकार के कर्मी राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना पूरा योगदान समर्पित तथा निस्वार्थ भाव से दें। जब आप राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर जनहित का कार्य करेंगे तब एक समय ऐसा भी आएगा जब अन्य संस्थाओं की तरह राज्य सरकार भी आप को पर्व-त्योहारों में बोनस देने का काम करेगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्किम, झारखंड के बैनर तले सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित आभार एवं पेंशन विजय यात्रा-सह-अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

मैं बोलने पर नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग पेंशन के महत्व को समझते हैं। रिटायरमेंट के बाद आपका जीवन सुखमय तरीके से कटे इसका ख्याल रखने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग देख रहे हैं कि पूरे देश में सरकारी कर्मी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए आंदोलनरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब आप लोग आंदोलन कर रहे थे और एक राजनीतिक संगठन का प्रतिनिधि होने के नाते मैं आप लोगों से मिलने गया था और आपकी बातों को सुना था। आपके प्रति मेरी भावना को आप लोग जानना चाहते थे और मैंने उसी समय आपसे कहा था कि मैं बोलने पर नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखता हूं। आपने देखा कि मेरे नेतृत्व में राज्य में सरकार गठन हुआ तब से ही आप लोगों की मांगों पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया था। आज सभी के प्रयास से राज्य सरकार आप सभी विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ने का काम कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपको व्यापारी के हाथों में नहीं सौंप सकता। हम एक-एक झारखंड वासियों के हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

- Advertisement -
LD-advertisement

यूनिवर्सल पेंशन लागू करने वाला झारखंड पहला राज्य

- Advertisement -
royal-soler-new

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन योजना से जुड़ने वाले पात्र लोगों के लिए यूनिवर्सल पेंशन योजना लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया है। झारखंड देश का पहला राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था वर्तमान में कैसी है यह हम सभी लोग देख रहे हैं। राज्य में कर्मचारी, आम जनता, किसान, मजदूर, चाहे व्यापारी सभी वर्ग के भविष्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने सभी को काफी डराया। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारी सरकार ने कोरोना काल में जो कार्य कर दिखाया वो पूरे देश के लिए मिसाल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने जो काम किया उसका श्रेय सिर्फ सरकार को ही नहीं बल्कि आप सभी कर्मियों को भी जाता है। आप ही के बदौलत राज्य सरकार ने संक्रमण काल में भी दृढ़ निश्चय के साथ लोगों को राहत पहुंचाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मार्गदर्शक सही हो तो राज्य का हर एक व्यक्ति सकुशल अपने मंजिल तक पहुंच सकता है।

नियुक्ति में आयी तेजी, प्रमोशन की रुकावटों को दूर किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में अब सरकारी नियुक्ति में तेजी आयी है। सभी प्रकार के नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की जा रही है। नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार का कोई जगह नहीं है। कई प्रतियोगिता-परीक्षाओं में देखा जा रहा है कि राज्य के बीपीएल परिवार के बच्चों ने भी नियुक्ति पायी है और बड़े अफसर बनने के सपने को पूरा किया है। हमारी सरकार ने सरकारी कर्मियों के प्रमोशन पर लगे रोक के पेंच को सुलझाने का काम किया है और अब कर्मियों को प्रमोशन दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कितने दुरूख की बात है कि लोग अपने हक-अधिकार मांगते-मांगते सरकार की उदासीनता का शिकार हुए थे। पूर्ववर्ती सरकारों की नाकामी की वजह से कई आंदोलनकारी कर्मियों की जान भी चली गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी सहित कई वर्गों के समस्याओं को सुलझाने का काम कर दिखाया है।

झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना लक्ष्य

हेमन्त सोरेन ने कहा कि कुछ साल और बीतने दीजिए, वह दिन दूर नहीं जब हम सभी लोग मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा कर दिखाएंगे। आप सभी लोगों के ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बदौलत राज्य सरकार यहां संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के आशीर्वाद से हमारी सरकार जनहित के लिए मजबूती के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री का हुआ हार्दिक अभिनंदन..

मौके पर नेशनल मूवमेंट ऑफ पेंशन स्कीम, झारखंड के बैनर तले सरकारी कर्मचारी संघ के लोगों ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका बेटा हेमन्त सोरेन आपके हर दुरूख-तकलीफ में आपके साथ खड़ा है। आपकी समस्याओं का समाधान के लिए पूरी राज्य सरकार खड़ी है। आप सभी का प्यार और आशीर्वाद से मुझे काम करने की ताकत मिलती है। राज्य सरकार द्वारा आप सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की गई है।
मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सांसद विजय हांसदा, नेशनल मूवमेंट ऑफ पेंशन स्कीम, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, महिला प्रकोष्ठ की सुधा शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सहित सभी सरकारी कर्मचारी संघ के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article cm 13 धनबाद, गोड्डा, देवघर, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए 20 सूत्री उपाध्यक्ष की घोषणा
Next Article cong06 प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने दिखायी ताकत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
  • रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
  • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
  • ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
  • बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
  • जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

You Might Also Like

गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड

गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड

1 hour ago
रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम

रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम

4 hours ago
पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

6 hours ago
बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

8 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?