दो घंटे में नामांकन, एक घंटे में स्क्रूटनी और नाम वापसी, इस तरह BJP प्रदेश अध्यक्ष का हो जाएगा चुनाव

bjp jharkhand

रांचीः झारखंड बीजेपी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा । नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता जुएल उरांव रांची पहुंच चुके हैं । जुएल उरांव के स्वागत के लिए बाबूलाल मरांडी कहीं नजर नहीं आए । आदित्य साहू आगे-आगे दिख रहे हैं । माना जा रहा है कि जुएल उरांव आदित्य साहू के नाम का ऐलान करने ही आए हैं । चुनाव तो सिर्फ एक प्रक्रिया भर है । 

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए खरमाम खत्म होने से एक दिन पहले का वक्त रखा गया है और महज चंद घंटे में नामांकन और नाम वापसी करा के 24 घंटे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी । मंगलवार दोपहर बारह बजे से 2 बजे तक नामांकन का वक्त है और 2 बजे से तीन बजे तक स्क्रूटनी होगी और अगले दो घंटे तक नाम वापसी का समय रखा गया है ।

WhatsApp Image 2026 01 12 at 21.17.32 1  WhatsApp Image 2026 01 12 at 21.23.13

रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने रांची पहुंचे चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव । कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत। हांलाकि बाबूलाल मरांडी नजर नहीं आए ।

bjp jharkhand
Screenshot
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now