रांची : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के मौके पर गुरुवार को देवउठनी एकादशी को लेकर विशेष पूजन-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न मंदिरों और घरों में भक्तिभाव के साथ भगवान विष्णु की पूजा की गई। इसके अलावे तुलसी की पूजा-अर्चना भी की गई। देवउठनी एकादशी को लेकर विगत कई दिनों से पूजा की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए घरों और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रसाद के रूप में ईख और शकरकंद का भोग लगाया गया। ठाकुरबाड़ी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित कर भगवान की अराधना की गई। देवउठनी एकादशी को जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना विधिविधान पूर्वक की गई। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु नींद से जागृत होते हैं। देवउठनी एकादशी को पूजा-अर्चना के उपरांत सभी शुभ कार्य प्रारंभ होते हैं। पूजा-अर्चना को लेकर लोगों द्वारा तैयारी की गई थी। अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।
देवउठनी एकादशी को लेकर भक्तिभाव से हुई भगवान की पूजा

Leave a Comment
Leave a Comment
Recent Posts
- भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’
- Watch Video: हाईवे पर कैश वैन पर इस तरह डकैतों ने बोला धावा, हॉलीवुड फिल्मी अंदाज में हुई लूट
- देखते हैं बुलेट ट्रेन का सपना; गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में रांची राजधानी को लगे घंटों, बीजेपी के पूर्व सांसद ने निकाला गुस्सा
- BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह
- गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड
- रांची से लापता 11 साल की नेहा टोप्पो का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पुलिस ने रखा 21000 का इनाम
- पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
- बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा


