आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों से करीब 150 करोड़ बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज मिले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2022

ias pooja singhal

ईडी की पहले दिन की छापेमारी में 19.31करोड़ नकद मिले
रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा की सीनियर अधिकारी और झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल, उनके पति, अन्य रिश्तेदारों और अन्य करीबियों के करीब डेढ़ दर्जन ठिकाने पर शुक्रवार को प्रवर्त्तन निदेशालय, ईडी की टीम द्वारा एक साथ छापेमारी की गयी। झारखंड, बिहार और दिल्ली समेत अन्य शहरों के 18 लोकेशन पर चल रही छापेमारी के दौरान ईडी ने पहले दिन 19.31करोड़ रुपये नकद के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बेनामी संपत्ति के कागजात को जब्त करने में सफलता पायी है।
ईडी की ओर से शुक्रवार को की गयी छापेमारी को लेकर रांची में आधिकारिक तौर पर कोई ब्यौरा अब तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के पास करीब 150 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसकी छानबीन ईडी की टीम कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि ईडी की ओर से नहीं की गयी है।
ईडी की टीम ने आज झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न ठिकानों के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, दिल्ली एनसीआर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी एक साथ छापेमारी की गयी। इस दौरान रांची में पूजा सिंघल के करीबी एक सीए के घर से लगभग 17 करोड़ रुपये कैश मिले। इसके अलावा उसके पास से 8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी मिलने की खबर हैं, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं बिहार के मधुबनी से पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं जब ईडी के अधिकारियों ने पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार से जब्त 17 करोड़ रुपये के कैश के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा कि यह राशि उसकी है और वे अगले फाइनेंशियल ईयर में इसे दिखाने वाले थे, लेकिन इतनी बड़ी राशि उनके पास कहां से आयी और घर में क्यों रखी, इसका वह सही से जवाब नहीं दे पाये।

See also  OLA ई स्कूटर के शोरूम में ग्राहक ने लगा दी आग, 20 दिन पहले खरीदे स्कूटर हो रही थी बार बार खराब, कंपनी नहीं कर रही थी कोई सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now