अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग को मिला इंडियन ऑयल में नौकरी

रांची। जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सिमडेगा जिला अंतर्गत केरसई प्रखंड की करगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रमुख सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग को आज इंडियन ऑयल में नियुक्ति पत्र मिला। ब्यूटी डुंगडुंग 2016 में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता से अपने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरुवात की थी और 2019में पहली बार इंडिया कैंप में सामिल की गई। उसके पिता अमरूस डुंगडुंग भी एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और राष्ट्रीय नेहरू प्रतियोगिता में अपने विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं,ब्यूटी के बड़े भाई सचिन डुंगडुंग अभी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है इसके अलावा और बड़े भाई एवम दादा जूवेल डुंगडुंग अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहते हुए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ब्यूटी के पिता अमरस डुंगडुंग एक छोटे किसान हैं तथा माता नीलिमा डुंगडुंग गृहिणी है। आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिताजी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा पिछले लॉकडाउन के समय अपनी बेटी को पौष्टिक आहार नहीं दे पा रहे थे जिससे को कमजोर हो जा रही थी तो काफी चिंतित थे ब्यूटी भी अपने पिता के अरमान को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहती थी और समय-समय पर दूसरे के खेतों में भी धान रोपनी वैगरह कर रही थी लेकिन आज इंडियन ऑयल में नौकरी मिलने के बाद ब्यूटी भी काफी खुश है और उसके पिताजी भी काफी खुश हैं और ब्यूटी को आगे बढ़ने सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। ब्यूटी अभी इंडिया कैंप में बेंगलुरु में है और नियुक्त पत्र मिलने के बाद उसने हो कि सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को फोन कर बताया कि सर मुझे नौकरी मिल गई आज मैं काफी खुश हूं और ज्यादा मेहनत करूंगी और सीनियर टीम में जाने का प्रयास करूंगी।ब्यूटी के साथ जूनियर इंडिया टीम में शामिल दो और हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान एवं अजमीना को भी नियुक्ति पत्र मिला। ब्यूटी को नियुक्ति मिलने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानथ सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now