डेस्कः भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में यूट्यूब ठप हो गया है। करीब एक घंटे से यूट्यूब की सेवाएं बंद पड़ी हैं, जिस वजह से दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए हैं। यूजर्स की ओर से सोशल मीडिया पर यूट्यूब के ठप होने की शिकायतें अपलोड किए जाने के बाद X पर अब #YoutubeDown ट्रेंड भी करने लगा है। चर्चा है कि अकेले भारत से करीब 10000 लोगों ने यूट्यूब बंद होने की शिकायत की।

NEET छात्रा के मौत मामले में परिवार को फिर मिली धमकी, ‘नहीं माने तो बेटा भी खो दोगे’
मोबाइल और वेबसाइट दोनों पर सर्विस ठप
बता दें कि आज सुबह जब लोगों ने यूट्यूब ओपन किया तो Something is Wrong और Trying Search to Get Started का मैसेज लिखा मिला। होमपेज शो नहीं हो रहा था। मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों को ओपन करने में दिक्कत आ रही थी। यूट्यूब की ओर से सर्विस डाउन होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब कंपनी का कहना है कि टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्व करने का प्रयास कर रहे हैं।




