डेस्कःउत्तरप्रदेश के कानपुर में लव जिहाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती के सामने निकाह को लेकर एक अजीबोगरीब शर्त रख दी। लव जिहाद की शिकार हुई युवती युवक की शिकायत लेकर कानपुर के पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची।
झारखंड में प्रेमिका के लिए प्रेमी हिंदू से बना मुस्लिम, खतना कराया-मस्जिद में नमाज पढ़ी फिर भी छोड़कर चली गई माशूका
युवती ने आरोप लगाया कि एक साल पहले सोनू नाम के युवक ने फोन पर उससे संपर्क किया और प्रेम जाल में फंसाया। बाद में पता चला कि सोनू का असली नाम सरताज है और वो मुस्लिम समुदाय से आता है। 25 वर्षीय युवकी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। सरताज ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती जब शादी का दवाब बनाने लगी तब उसने अपना असली नाम बताया। उसने कहा कि वह मुस्लिम है और निकाह तभी करेगा जब युवती अपने हाथ पर बने ॐ का टैटू हटाकर धर्म परिवर्तन कर लेगी।
UPI ट्रांजेक्शन होगा महंगा! 3000 से ज्यादा लेन-देन पर चार्जेस लगाने की तैयारी
युवती ने जब ऐसा करने से मना किया तो युवक ने उसे धमकाया कि उसके पास अश्लील वीडियो है। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कहा कि या तो वह मुस्लिम बनकर निकाह करे या तबाह हो जाए। इस घटना की जानकारी बजरंग दल के पूर्व नेता कृष्णा तिवारी को दी गई। उनके साथ युवती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नवाबगंज थाने में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी सोनू उर्फ सरताज की तलाश शुरू कर दी है। एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।आरोपी बाबूपुरवा का रहने वाला है।




