जापान में 5 जुलाई को आएगाी भयानक सुनामी ? इस जापानी औरत का सपना होता है सच… ये रहे सबूत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

ryo-tatsuki-

टोक्योः जापान में अचानक टूरिस्ट कम होने लगे । जुलाई आते-आते विदेशी पर्यटकों की संख्या बेतहाशा कम होने लगी । जैसे ही पांच तारीख आई तो कई फ्लाइट कैंसिल हो गए । ऐसा इसलिए क्योंकि जापान में 5 जुलाई को एक प्रलयंकारी सुनामी की भविष्यवाणी की गई है  । ये भविष्यवाणी मौसम विभाग या किसी सरकार ने नहीं की बल्कि एक कॉमिक बुक में की गई है जिसकी लेखिका पहले सपने देखती हैं फिर उसकी तस्वीर बनाती है । आर्टिस्ट का नाम है रियो तात्सुकी (Ryo Tatsuki) ।

जापान में सुनामी की भविष्यवाणी

जी हां जापानी मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी की किताब  द फ्यूचर दैट आई सॉ’ की कई भविष्यवाणियां इतनी सटिक हो चुकी हैं कि लोग यकीन करने लगे हैं और जापान में पांच जुलाई को सुनामी की आशंका को लेकर डरे हुए हैं । खासतौर से जापान के आस-पास के देशों में लेकर इसे डर का माहौल है । हांगकांग से तो बड़ी संख्या में टिकट कैंसिल कराने की खबर है । 

रियो तात्सुकी
रियो तात्सुकी की पुस्तक

रियो तात्सुकी का सपना होगा सच ?

रियो तात्सुकी ने अपनी किताब में जो आखिरी भविष्यवाणी की थी वो जापान में पांच जुलाई को सुनामी की थी । इसके बाद रियो ने सपने को चित्रों में उकरेना बंद कर दिया है। 1 जुलाई को 1999 में उन्होंने 5 जुलाई 2025 को जापान में भूकंप आने की भविष्यवाणी की थी ।

See also  रांची सुजाता चौक पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, PCR ड्राइवर सस्पेंड

ryo tatsuki 2

कौन है रियो तात्सुकी

जापान की एक प्रसिद्ध मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी (Ryo Tatsuki) ने अपनी कला से एक ऐसी किताब बनाई जिसने भविष्य की झलकियों को आज की दुनिया में ला खड़ा किया। 1975 में मंगा कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाली रयो ने 1980 से ऐसे कई स्वप्न देखे जो भविष्य की घटनाओं का संकेत देते थे। उन्होंने इन स्वप्नों को एक ड्रीम डायरी में दर्ज करना शुरू किया और वर्ष 1999 में अपने सबसे भयावह स्वप्नों को मंगा बुक  (जिसका अर्थ है “वह भविष्य जो मैंने देखा”) में प्रकाशित किया।

ड्रीम डायरी के सटीक भविष्यवाणियां

1. फ्रेडी मर्करी की मौत

रयो ने दो बार सपना देखा कि उनकी दोस्त का प्रिय रॉक स्टार फ्रेडी मर्करी मर जाएगा — एक बार 15 साल पहले और एक बार 10 साल पहले। और सचमुच फ्रेडी मर्करी की मौत 24 नवंबर 1991 को हुई, ठीक उसी तारीख पर।

  • सपने की तारीख: 24 नवंबर 1976 और 1981
  • भविष्यवाणी: 24 नवंबर 1991
See also  भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पटना और नालंदा में दो दर्जन से अधिक केस दर्ज

2. कोबे भूकंप (1995)

2 जनवरी 1995 को रयो ने सपना देखा — “कोबे में ज़मीन फटेगी, 15 दिन या 15 साल बाद।” ठीक 15 दिन बाद, 17 जनवरी 1995 को ग्रेट हैंशिन भूकंप ने कोबे शहर को हिला दिया।

  • सपने की तारीख: 2 जनवरी 1995
  • भविष्यवाणी: 17 जनवरी 1995

3. प्रिंसेस डायना की मृत्यु

31 अगस्त 1992 को रयो को सपना आया जिसमें उन्होंने डायना को देखा और डायरी में लिखा “डायना? मर गई?” पांच साल बाद, 31 अगस्त 1997 को प्रिंसेस डायना की दुखद मृत्यु हो गई।

  • सपने की तारीख: 31 अगस्त 1992
  • भविष्यवाणी: 31 अगस्त 1997

4. अपने करियर का अंत (2020)

रयो ने 1995 में सपना देखा “मेरा खुद का अंतिम संस्कार”, जिसे उन्होंने अपने मंगा करियर के अंत से जोड़ा। और 2020 में उन्होंने अपने करियर से संन्यास ले लिया।

  • सपने की तारीख: 2 जनवरी 1995
  • भविष्यवाणी: 2020

5. 2011 जापान भूकंप और सुनामी

11 मार्च 1996 को उन्होंने सपना देखा – “2011 में मार्च में जापान के पूर्वी हिस्से में बड़ी तबाही।” ठीक 15 साल बाद, 11 मार्च 2011 को टोहोकु भूकंप और सुनामी ने जापान को हिला दिया और फुकुशिमा न्यूक्लियर डिजास्टर हुआ।

  • सपने की तारीख: 11 मार्च 1996
  • भविष्यवाणी: 11 मार्च 2011
See also  बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, पटना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

6. कोविड-19 महामारी

1995 में उन्होंने लिखा: “2020 में एक अज्ञात वायरस आएगा, अप्रैल में चरम पर होगा और 10 साल बाद फिर लौटेगा।” और वाकई 2020 में कोविड-19 महामारी आई।

  • सपने की तारीख: 2 जनवरी 1995
  • भविष्यवाणी: 2020

आने वाले संभावित भविष्यवाणी

माउंट फुजी का विस्फोट

रयो के मुताबिक, 20 अगस्त 1991 के स्वप्न में माउंट फुजी के विस्फोट की भविष्यवाणी की गई थी, जो 2021 या हर 15 साल में 2141 तक कभी भी हो सकता है।

  • सपने की तारीख: 20 अगस्त 1991
  • संभावित भविष्य: 20 अगस्त 2021 से हर 15 साल में
  • mount fiji

जानकार मानते हैं कि रियो टैट्सुकी अपने सपनों में  सामूहिक अवचेतन तक पहुंच जाती थीं — एक सिद्धांत जिसे मनोविश्लेषक कार्ल युंग ने प्रस्तावित किया था। वहीं कई लोग इसे संयोग मानते हैं और कई इसे झूठा। रंतु यह तथ्य अवश्य है कि यह पुस्तक 1999 में प्रकाशित हुई थी और इसके बाद दोबारा नहीं छपी। आज यह पुस्तक एक दुर्लभ संग्रहणीय वस्तु मानी जाती है और सेकेंड हैंड बाज़ार में इसकी कीमत ¥100,000 (लगभग $1,000) तक पहुंच गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now