Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झारखंड की ‘मंईयां’ ने किसे दिया जीत का आशीर्वाद ? दूसरे चरण में महिलाओं ने की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

झारखंड की ‘मंईयां’ ने किसे दिया जीत का आशीर्वाद ? दूसरे चरण में महिलाओं ने की रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

Prashant Singh
November 21, 2024 9:10 PM
By
Prashant Singh
2 years ago
Share
jharkhand voting
SHARE

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया । दूसरे चरण में भी महिला मतदाताओं ने  पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक वोट किया है । चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में महिला मतदाताओं की भागीदारी ने एक नई दिशा दी है। इस बार कुल 4396160 महिला मतदाताओं ने अपने मतदान अधिकार का इस्तेमाल किया।

Contents
  • ढाई लाख अधिक महिलाओं ने वोट किया
  • वोटों की गिनती शुरु
  • दोनों चरणों मिलाकर 67.74% वोटिंग
  • कुष्ठ पीड़ितों के लिए अलग मतदान केंद्र
  • पहले राउंड का रिजल्ट 9.30 बजे आएगा

ढाई लाख अधिक महिलाओं ने वोट किया

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ 2,49,325 महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक वोट दिया है । आयोग के मुताबिक़ झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 68.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  सबसे अधिक 80.56 प्रतिशत वोटिंग नाला में हुई है । जो रिकॉर्ड है । 

वोटों की गिनती शुरु

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा।

See also  सोमवार को झारखंड चुनाव के प्रचार का शोर हो जाएगा शांत, 20 नवंबर को वोटिंग की तैयारियां पूरी

दोनों चरणों मिलाकर 67.74% वोटिंग

दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है। मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है। वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का फोकस इस बार समाज के हासिये पर खड़े लोगों को भी मतदान का हिस्सा बनाने पर था। इसके तहत सुदूर इलाके में जंगल-पहाड़ पर बसेरा करनेवाले से लेकर अलग-थलग रहनेवाले कुष्ठ पीड़ितों तक को योजनाबद्ध तरीके से मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

कुष्ठ पीड़ितों के लिए अलग मतदान केंद्र

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जामताड़ा के हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में सभी 57 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र (362 “क”) मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम को सहायक मतदान केंद्र के रूप में गठित किया गया था।

See also  न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव, श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई किए गए शामिल

पहले राउंड का रिजल्ट 9.30 बजे आएगा

राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। पहले राउंड के मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है।
उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती हुई है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कुल 100 केस दर्ज किये गये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article shvitraj singh chauhan 50 पेड़ देकर और मीठी यादें लेकर शिवराज हुए दिल्ली रवाना, कहा अद्भूत हैं झारखंडी
Next Article झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी ये 17 सीटें करेंगी तय, INDIA और NDA अलाइंस में की सांसे अटकी झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी ये 17 सीटें करेंगी तय, INDIA और NDA अलाइंस की सांसे अटकी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

3 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

3 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

3 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

4 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?