हेमंत सोरेन के दावत -ए-इफ्तार में कौन-कौन आया…तस्वीरों में देखिए साझी संस्कृति की झलक

रांची: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की ओर से मंगलवार को माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 19.31.25

दावत ए इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। माह-ए-रमज़ान हमसभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं स्नेह के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी। मौके पर उपस्थित विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता तथा सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर समाज, राज्य एवं देश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

इस अवसर पर मंत्रीराधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री  चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री  हफीजूल हसन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य कुमार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधान सभा अध्यक्ष  रवींद्र नाथ महतो सहित विधायकगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now