डेस्कः दुनिया के प्रतिष्ठित अखबारों में शामिल वॉशिंटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है।अखबार ने अपने कुल स्टाफ के लगभग एक-तिहाई (300 से अधिक कर्मचारियों) की छंटनी कर दी है।इस बड़ी छंटनी की चपेट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और अखबार के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्तंभकार ईशान थरूर भी आए हैं। कंपनी ने न केवल अपनी अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग को कम कर दिया है, बल्कि अपनी मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है।
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, चीन दौरे पहले रिश्तों में कड़वाहट हटाने की कोशिश
ईशान थरूर और अन्य पत्रकारों का छलका दर्द
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और वॉशिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ पत्रकार ईशान थरूर भी नौकरी गंवाने वालों में शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खाली न्यूज़ रूम की तस्वीर साझा करते हुए इसे एक “बुरा दिन” बताया। ईशान ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट के साथ उनका 12 साल का सफर शानदार रहा और 2017 से ‘वर्ल्डव्यू’ कॉलम के जरिए लाखों पाठकों से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात थी। उनके साथ ही यरुशलम ब्यूरो चीफ गेरी शिह, खोजी पत्रकार विल हॉब्सन और दिल्ली, बीजिंग, कीव व लैटिन अमेरिका में तैनात कई अंतरराष्ट्रीय संवाददाताओं की भी छुट्टी कर दी गई है।

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद दिन नौकरी से निकाले गए पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी यादें और गर्व साझा किया। गेरी शिह ने बताया कि उनके साथ मिडिल ईस्ट की पूरी टीम को हटा दिया गया है।खोजी पत्रकार विल हॉब्सन ने अपने 11 साल के सफर को याद करते हुए कहा कि खेल जगत के प्रभावशाली लोगों की जवाबदेही तय करना उनके लिए एक सपने जैसा था।काहिरा, यूक्रेन और बर्लिन जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर तैनात ब्यूरो प्रमुखों ने भी इस अचानक आए संकट पर दुख व्यक्त किया है। इस बड़ी छंटनी ने वैश्विक मीडिया जगत में एक बार फिर नौकरियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








