- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Vaibhav Sooryavanshi ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 चौके, 8 छक्के और 324 स्ट्राइक रेट के साथ श्रीलंका को दिया करारा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

Vaibhav Sooryavanshi ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 चौके, 8 छक्के और 324 स्ट्राइक रेट के साथ श्रीलंका को दिया करारा जवाब

डेस्कः श्रीलंका दौरे पर गए भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ उनके नोंकझोंक का वीडियो सामने आने के बाद उनकी खूब आलोचना हो रही थी। लेकिन रविवार को वैभव सूर्यवंशी के अपने आलोचकों और श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों को अपने बल्ले से जवाब दिया है। श्रीलंका के दांबुला में ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका ए टीम के खिलाफ भारत ए टीम विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज अर्द्धशतक का वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। वो अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 गेंद के अंतर से तोड़ा। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के ही बल्लेबाज कौशल्य वीरारत्ने के नाम था, जो कि उन्होंने 12 गेंदों में बनाया था। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी 11 गेंदों में ठोकी।
लड़ाई के बाद श्रीलंका को दिया करारा जवाब
श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ पिछले मैच में हुई लड़ाई के बाद ट्राई सीरीज का फाइनल उनके खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच था। जिस तरह से इस मुकाबले में वैभव ने पहली ही गेंद से श्रीलंकाई गेंदबाजों को टारगेट किया, उससे ना सिर्फ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े बल्कि करारा जवाब भी दिया। वैसे भी क्रिकेट में ये बात बड़ी आम है कि जवाब अगर देना ही है तो बल्ले से दो और वैभव सूर्यवंशी ने दांबुला के मैदान पर 21 जून को वही किया।


सबसे तेज अर्धशतक के दौरान सबसे ज्यादा कौन पिटा?
वैभव सर्यवंशी ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस सबसे तेज अर्धशतक को पूरा करने के दौरान वैभव ने सबसे पहले श्रीलंका ए के गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टारगेट किया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में जमाए 5 चौके और 5 छक्कों में 4 चौके और 3 छक्के सिर्फ शिराज के खिलाफ मारे। उन्होंने इंडिया ए की इनिंग के तीसरे ओवर में 26 रन ठोके। ये ओवर शिराज ने डाला था।वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वैभव को श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने आउट किया। वैभव का स्ट्राइक रेट 324.14 रहा।वैभव अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वीरारत्ने ने 1 नवंबर 2005 को रागामा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए कुरुनेगला यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ सिर्फ 12 बॉल पर फिफ्टी जमा दी थी। वैभव ने सरफराज खान द्वारा बनाए गए भारतीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सरफराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले सीजन में मुंबई की ओर से पंजाब के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।


सबसे तेज लिस्ट-ए शतक जड़ने का मौका गंवाया
वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज लिस्ट-ए शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी बाल-बाल चूक गए। लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम पर है। जेक ने अक्टूबर 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ 29 बॉल पर शतक जमा दिया था। इस ट्राई सीरीज में फैन्स की निगाहें पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी पर थीं। वैभव शुरुआती चार मुकाबलों में कुल मिलाकर 117 रन बना पाए थे। लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्होंने कत्लेआम मचा दिया। वैभव अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं, जहां उनका इंटरनेशनल डेब्यू होने की पूरी संभावना है।

See also  टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अनुष्का के साथ विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के शरण में, मिला वैराग्य का ज्ञान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now