बंगाल में बवाल, बीजेपी विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, भीड़ ने गाड़ियां भी तोड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

बंगाल में बवाल, बीजेपी विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, भीड़ ने गाड़ियां भी तोड़ी

डेस्कः उत्तर बंगाल की त्रासदी झेल रहा है, इसी बीच नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने पहुंचे बीजेपी विधायक शंकर घोष और सांसद खगेन मुर्मू पर भीड़ ने हमला कर दिया। शंकर घोष ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री वितरित करते समय उत्तर बंगाल के नागराकाटा में उन पर और मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू पर हमला किया गया। हमले में बुरी तरह जख्मी बीजेपी नेताओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने इस हमले को सत्तारूढ़ टीएमसी की साजिश बताया है।

ममता बनर्जी का आरोप झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए DVC मैथन ने छोड़ा पानी, केंद्र नहीं कर रही है बंगाल की आर्थिक मदद
जानकारी के अनुसार, भीड़ द्वारा किए हमले में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर हमला कर दिया। इसके बाद सांसद और विधायक वहां से निकलने लगते तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया है, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों द्वारा फेंके गए पत्थरों की चपेट में आने से सांसद खगेन मुर्मू के सिर में गंभीर चोटें आईं और शंकर घोष मुंह पर चोटें आई हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है।

See also  बिहार में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत, दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे सभी

CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की,आरोपी हिरासत में लिया गया
बीजेपी आईटी विंग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया, इस घटना के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की। मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे खगेन मुर्मू पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में लोगों की मदद करने जा रहे थे। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे हैं उनपर हमला किया जा रहा है। यह तृणमूल कांग्रेस का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है।विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी पूरी तरह से दहशत में हैं।बंगाल के बीजेपी विधायक और सांसद प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जमीन पर अपना काम कर रहे हैं।

See also  पटना फतुहा में जमीनी विवाद ने ली हिंसक रूप, फायरिंग में महिला की मौत, दो घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now