पटना में रफ्तार का कहर, कार सवार ने कई बाइकों को रौंदा, 4 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2025

पटना में रफ्तार का कहर, कार सवार ने कई बाइकों को रौंदा, 4 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

पटनाः राजधानी पटना के अटल पथ पर बेकाबू कार ने कई बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं है। जानकारी के मुताबिक कार और बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाने क्षेत्र की है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

महाबोधि मंदिर की हो रही थी जासूसी,चश्मे में लगा था हिडन कैमरा, पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
वहीं कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि बाइक सवारों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जिसके चलते कई बाइकसवार कार की चपेट में आ गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।

See also  पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा

पहलगाम हमले को लेकर बिहार में NIA की छापेमारी, आरोपी एखलाख के निशानदेही पर कटिहार में रेड, हिरासत में दुर्गापुर का इकबाल
सड़क हादसा अटल पथ पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को टक्कर मार दी। जिसमें दो बच्चे भी घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगो में गुस्सा भी है। एक बार फिर से राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार के सारण में भीषण हादसा, देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now