- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष के बड़े नेताओं का जुटान, एक मंच पर होंगे राहुल-तेजस्वी-चंपाई सहित विपक्ष के बड़े नेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2024

Ulgulan Nyay MahaRally में विपक्ष के बड़े नेताओं का जुटान, एक मंच पर होंगे राहुल-तेजस्वी-चंपाई सहित विपक्ष के बड़े नेता

रांची : विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक के बड़े नेतओं का रांची के प्रभात तारा मैदान में महाजुटान हो रहा है। उलगुलान न्याय महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। देश भर के बड़े विपक्षी नेताओं का रांची आना शनिवार से ही शुरू हो गया था।
इस रैली का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा कर रहा है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, सीपीआई एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रैली की मुख्य मेजबानी करेंगी।
इस रैली के माध्यम से विपक्ष खासतौर पर जेएमएम अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जेएमएम की ओर से ये सबसे बड़ा कार्यक्रम हो रहा है जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है। इसमें हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के मामले को लेकर बीजेपी पर खासतौर पर हमला बोला जाएगा। जेएमएम के नेताओं को दावा है कि ये झारखंड में हुए अबतक के सबसे बड़ी रैली होगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस रैली के लिए 2000 जवानों की तैनाती की गई है। 150 दारोगा की विशेष तैनाती की गई है। एसएसपी चंदन सिन्हा खुद सुरक्षा व्यवस्था की मौनिटरिंग कर रहे है।
रांची में आज होने वाली INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “यह बहुत बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि झारखंड में इतनी बड़ी रैली कभी हुई होगी…स्वत: लोग इस रैली में आ रहे हैं…INDIA गठबंधन एक साथ है तो इस रैली की सफलता का हमें पूरा विश्वास है…जनता सब जानती है, जनता सब देख रही है…झारखंड उलगुलान के लिए हमेशा से जाना जाता है…केंद्र में जो पार्टी है वो लगातार विपक्षी पार्टियों को तंग कर रही है…इसी के खिलाफ यह रैली है…”

See also  हेमंत सोरेन और केजरीवाल को फ़ौरन रिहा करें-‘INDIA’ गठबंधन की मांग, प्रियंका गांधी ने पांच सूत्री मांगें रखीं सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now