- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा में ट्रक ने तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2026

लोहरदगा में ट्रक ने तीन भाई-बहनों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में शहर के मिशन चौक के समीप एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी में सवार दो बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 06 19 at 11.12.30 PM

मृतक की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी मुकेश साहू की पुत्री सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान मुकेश साहू के पुत्र रोहित कुमार साहू के रूप में हुई है। रोहित, सपना और सृष्टि स्कूटी में सवार होकर लोहरदगा-सेन्हा रोड में कृषि मार्केट के समीप स्थित तेली धर्मशाला में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान शहरी क्षेत्र के मिशन चौक के समीप सेन्हा से लोहरदगा की ओर आ रहे एक बाक्साइट ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर हीं ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

See also  बाराती गाड़ी ने सड़क पर खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 6 बच्चों समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2026 06 19 at 11.24.11 PM

वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को ट्रक के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जाँच के बाद चिकित्सक ने सपना और सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now