- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने प्रेमी की ले ली जान, कुत्ते ने शव को नोंचना शुरू किया तो मामले का हुआ खुलासा

बिहार में अब इंजीनियर की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने पत्नी के प्रेमी के शव को खेत में जाकर दफना दिया। मृतक शुभलाल राम के बेटे राजू ने अपने पिता के गायब होने पर हरनारायना गांव के अशोक राम और उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अशोक राम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन इसके बाद भी शुभलाल राम का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

एक तरफा प्यार में प्रेमी ने दो बच्चों की मां को मौत के घात उतारा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद दिन बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक शुभलाल राम के शव को कुत्ते नोंचने लगे। गांव वालों ने जब ये देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जमीन के अंदर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक शुभलाल राम का ललिता देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी कारण अशोक राम ने पहले शुभलाल का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

See also  शिवराज सिंह चौहान और हेमंता विश्व सरमा जिताएंगे झारखंड विधानसभा चुनाव, बीजेपी ने बनाया चुनाव प्रभारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now