पूर्व मंत्री और गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु महतो को बीजेपी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि, कुछ दिनों से बीमार थे

chhatra mahto

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में  पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक स्व छत्रु राम महतो का पार्थिव शरीर लाया गया। विदित हो कि बीती रात स्व छत्रु राम महतो का निधन हो गया।वे कुछ दिनों से बीमार थे और मेडिका में इलाजरत थे।पार्टी कार्यालय में शव पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,विधायक सीपी सिंह,कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कमाल खान,संजय जायसवाल,ललित ओझा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्व महतो के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि संयुक्त बिहार में झारखंड क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व छत्रु जी कार्यकर्ताओं केलिए प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई । उन्होंने लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया।

शोक व्यक्त करने वालों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा,प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री संजय सेठ,अन्नपूर्णा देवी,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सांसद एवं महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने शोक सन्देश में कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी नेता को खो दिया। यह पार्टी केलिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सहज सरल व्यक्तित्व के धनी स्व छत्रु जी का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now