कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट की मौत, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2026

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट की मौत, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा

डेस्कः उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की है। कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे। सच‍िन गुजरात के रहने वाले थे और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है।

उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है। तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी।

See also  वकील की नाराजगी दूर करने के लिए IAS ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, तैनाती के पहले दिन हो गया हंगामा

j5lp5ong kanpur traing aircraft
बता दें, आसमान से विमान के गिरने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और नवाबगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए घायल इंस्‍ट्रक्‍टर और ट्रेनी पायलट को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। हालांक‍ि, दोनों को ही मृत घोषि‍त कर द‍िया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now