रांची के अनगड़ा प्रखंड में रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी पुल से शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे एक बोलेरो 30 फीट नीचे जा गिरी। घटना में उस वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गये हैं। इनमें से एक महिला ललको देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वह सालमकुजू गोला गांव की रहने वाली है।
इस सड़क दुर्घटना में शामिल अन्य घायलों में सोनी देवी (22), सालो देवी (60), मोलो देवी (50), मोबु देवी (60), रेमची देवी (60), कार्तिक मुंडा (3) शामिल हैं। सभी बरियातू गोला रामगढ़ के निवासी हैं। घटना के बारे में बताया गया कि वे सभी बोलेरो (जेएच 01 एक्यु 7413) पर सवार होकर एक शादी समारोह में गये थे। वापसी के दौरान चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिसके कारण ये हादसा हुआ।
अगर ट्रेन में चाय पीने के शौकिन हैं, तो ये वीडियो जरूर देख लें, कहां हो रही है बर्तनों की सफाई
घटना को लेकर बताया जाता है कि जिस जगह पर ये दुर्घटना हुआ वह कार्यक्रम स्थल से महज दो किलो मीटर की दूरी पर है। पुल पार करने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण पीछे से आ रही एक ट्रक बोलेरो को छूते हुए ओवरटेक कर आगे निकल गयी।
इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन नीचे जा गिरा। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।
पति हर साल करता था सिगरेट छोड़ने का वादा, पत्नी लगाई गजब की तरकीब; VIRAL हुआ आइडिया