Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झारखंड में शुरु होगा टाइगर सफारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी…लातेहार के इस गांव में बनाने का प्रस्ताव

झारखंड में शुरु होगा टाइगर सफारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी…लातेहार के इस गांव में बनाने का प्रस्ताव

Prashant Singh
October 17, 2025 8:39 PM
By
Prashant Singh
8 months ago
Share
tiger safari jharkhand
SHARE

रांची: झारखंड के लोगों को अब टाइगर सफारी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड का अपना टाइगर प्रोजेक्ट शुरु करने का निर्देश दिया है ।   हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लातेहार जिला में प्रस्तावित टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी रखी।

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट होगा। लातेहार जिला के पुटूवागढ़ क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जो पलामू टाइगर रिजर्व से बाहर का क्षेत्र है। इस निमित्त विभाग द्वारा भूमि चिन्हित कर ली गई है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बेतला नेशनल पार्क के नजदीक क्षेत्र में बनाए जाने की योजना है। टाइगर सफारी प्रोजेक्ट बनने से डाल्टनगंज, बरवाडीह, मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को आजीविका का बेहतर साधन मिलेगा। मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के बनने से पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के इको टूरिज्म सर्किट, जो नेतरहाट-बेतला-केचकी से लेकर मंडल डैम तक विस्तारित है, इसके विकास में यह प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

See also  झारखंड के अपर मुख्य गृह सचिव की पत्नी ईडी के सामने नहीं होंगी पेश, केरल में परिवार के साथ मना रही है छुट्टी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अधिकारियों ने अवगत कराया कि टाइगर सफारी परियोजना की स्थापना निर्धारित सभी मानकों का अनुपालन करते हुए की जायेगी। टाइगर सफारी बनने से इस क्षेत्र के समुचित विकास की पूरी संभावना है। इस योजना के विस्तार से टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का एक आकर्षक और नया मौका होगा। यह झारखंड का पहला टाइगर सफारी होगा, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

मौके पर मंत्री श्रीसुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ श्री परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर  एस०आर० नाटेश, उप निदेशक पलामू टाइगर रिजर्व प्रजेश जेना, कंसल्टेंट  अशफाक अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

See also  चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article "BJP के दो दर्जन मुख्यमंत्री पर मैं अकेला भारी हूं" घाटशिला उपचुनाव में सोमेश के नामांकन पर खूब गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन “BJP के दो दर्जन मुख्यमंत्री पर मैं अकेला भारी हूं” घाटशिला उपचुनाव में सोमेश के नामांकन पर खूब गरजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Next Article रांची पुलिस, डोरण्डा फायरिंग, सुजीत सिन्हा गिरोह, कोयलांचल शांति सेना, KSS, रांची अपराध समाचार, सत्यभामा अपार्टमेंट, SSP राकेश रंजन, Ranchi Crime News, Air Firing Ranchi रांची के डोरंडा में फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह का भंडाफोड़, 7 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

2 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

2 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज

3 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?