रांची में दो बहनों समेत तीन नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2026

रांची में दो बहनों समेत तीन नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र से दो सगी बहनों और उनकी सहेली के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। संदीप लोहरा के लिखित आवेदन पर पंडरा ओपी कांड संख्या 262/26 दर्ज किया गया है।सर्वेश्वरी नगर बजरा निवासी 30 वर्षीय संदीप लोहरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 27 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे उसकी 17 वर्षीय बहन चंचला कुमारी, 14 वर्षीय बहन आंचल कुमारी तथा उनकी 16 वर्षीय सहेली अक्षरा बोंडो, जो बनहोरा रंका टोली की रहने वाली है, बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं।
तीनों पहले अक्षरा के घर गईं और वहां से मेन रोड रांची में खरीदारी करने चली गईं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की।
संदीप के अनुसार उसकी बहन कृति ने अपनी मां के मोबाइल से अक्षरा बोंडो के मोबाइल पर फोन किया। अक्षरा ने बताया कि वह पिस्का मोड़ स्थित अपने दोस्त के घर रुकेगी और अगले दिन सुबह घर लौट आएगी।इसके बाद उसने फोन काट दिया। दोबारा कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने अगले दिन भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल लगातार बंद मिलाकाफी खोजबीन के बावजूद तीनों का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। इसके बाद थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

See also  बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़े, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now