By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या

लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या

LiveDainik Desk
October 11, 2025 7:20 PM
By LiveDainik Desk
4 months ago
Share
लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या
SHARE

लोहरदगा : जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बरटोली गांव में अंधविश्वास में डायन बताकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या कांड में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को मीडिया के सामने लाकर पूरे मामले का खुलासा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने की। उन्होंने बताया कि मृतकों में पति, पत्नी और उनका मासूम बेटा शामिल था। जिसकी सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। साथ ही उन्होंने त्वरित गति से मामले का उद्भेदन करने के साथ आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। एसपी ने बताया कि गठित टीम ने रांची से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई। नौ अक्टूबर को फोरेंसिक जांच के बाद 10 अक्टूबर को डॉग स्क्वॉड की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए।जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना के 48 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को लोहरदगा जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि 8 और 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि इस वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें बरटोली गांव निवासी लक्ष्मण नगेशिया (47), उनकी पत्नी बिफनी नगेशिया (47) और लगभग 9 वर्षीय पुत्र रामविलास नगेशिया की हत्या अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर कर दी। सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा तो गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पेशरार थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों को मामले की जांच के क्रम में कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बाद 48 घंटे के भीतर तीन आरोपित, जिसमें सुखनाथ नगेशिया (26), बिंदेश्वर नगेशिया (21) और संचरवा नगेशिया (19), सभी निवासी केकरांग बरटोली निवासी हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य को छोड़ दिया गया। इन गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर खून से सनी कुदाल, पत्थर और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

डायन बताकर की गई हत्या
एसपी ने बताया कि इस वारदात में गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में एसआईटी टीम को बताया कि उन्हें अंधविश्वास था कि मृतका बिफनी नगेशिया झाड़-फूंक और ओझागुणी करती है। उनका विश्वास था कि बिफनी की वजह से सुखनाथ की पत्नी का गर्भपात हुआ और बिंदेश्वर की मां बीमार रहती थी। इसी अंधविश्वास और प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर तीनों ने बिफनी और उसके परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। 8-9 अक्टूबर की रात को तीनों ने मिलकर कुदाल और पत्थर से पति-पत्नी और बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए थे।

मकसद बना अंधविश्वास, मौत के शिकार तीन निर्दोष
एसपी सादिक अनवर रिजवी के अनुसार, यह हत्या किसी संपत्ति विवाद या झगड़े का परिणाम नहीं, बल्कि अंधविश्वास की भयावह परिणति है। मृतका बिफनी नगेशिया को गांव में ओझा-गुनी के रूप में देखा जाता था और इसी कारण से तीन निर्दोष लोगों की जान चली गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर से कई साक्ष्य बरामद किए। जिसमें खून से सनी लकड़ी की बेंट वाली कुदाल, खून लगा पत्थर, आरोपियों के पहने कपड़े (टी-शर्ट, लोवर, जैकेट आदि) और बिंदेश्वर के घर से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या जेएच01सीडब्ल्यू-8978 को बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि कपड़ों और हथियारों पर मिले खून के धब्बों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।

- Advertisement -
LD-advertisement

पुलिस टीम को मिली सफलता
लोहरदगा के पेशरार में ट्रिपल मर्डर कांड की जांच और छापेमारी में एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में पेशरार थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार, बगडू थाना प्रभारी दिनेश कुमार, महिला थाना प्रभारी जेनी सुधा तिग्गा, एसआई संजय कुमार, एएसआई श्रीकांत दास,, तकनीकी शाखा के नीरज मिश्र, अजय कुमार महतो, पीटर मिंज, नैमन बारला, शैलेंद्र सिंह, आत्मा प्रकाश उरांव समेत सैट-75 और सैट-79 बल के जवान भी शामिल थे।

- Advertisement -
royal-soler-new

अंधविश्वास के खिलाफ एसपी को कड़ा संदेश
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि यह मामला अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खतरनाक परिणाम को दर्शाता है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे विश्वासों से दूर रहें और किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
लोहरदगा के पेशरार में ट्रिपल मर्डर कांड के बाद मृतक लक्ष्मण नगेसिया और बिफनी नगेसिया की बहु सुखमनिया नगेसिया के बयान पर नौ अक्टूबर को पेशरार थाना में कांड संख्या साथ 7/25 दर्ज किया है। जिसमें बीएनएस की धारा 103 (1) और 3(5) के तहत अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध कांड पंजीकृत किया गया है। जिसमें गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WhatsApp Image 2025 10 11 at 14.08.53 राष्ट्रीय मानकों पर बनेंगे रांची के तीनों बस टर्मिनल, हेमंत सोरेन ने दी 48.72 करोड़ की मंजूरी
Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गयी पेसा नियमावली की संचिका, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव झारखंड के 68 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी दाल और चीनी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान
  • छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक
  • नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे
  • ट्रेन के टॉयलेट में पोस्टर चिपकाने वाला बाबा बंगाली गिरफ्तार, मनचाहा प्यार और सेक्सुअल प्रॉब्लम को लेकर करता था दावा
  • कछुआ और प्रतिबंधित मांगुर मछली की तस्करी जारी, धनबाद से छापेमारी में सैकड़ों कछुए बरामद
  • पटना के कंकड़बाग में कारोबारी से लाखों की लूट, CCTV कैद हुई वारदात
  • NSUI अध्यक्ष पद के लिए विनय उरांव पहले आदिवासी प्रत्याशी, वर्तमान में झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष की है जिम्मेदारी
  • राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, बिहार-बंगाल में रोमांचक मुकाबला

You Might Also Like

ranchi child

रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान

4 hours ago
छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक

छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक

4 hours ago
नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे

नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, एके-47, एके-56 और इंसास राइफल पुलिस को सौंपे

4 hours ago
ट्रेन के टॉयलेट में पोस्टर चिपकाने वाला बाबा बंगाली गिरफ्तार, मनचाहा प्यार और सेक्सुअल प्रॉब्लम को लेकर करता था दावा

ट्रेन के टॉयलेट में पोस्टर चिपकाने वाला बाबा बंगाली गिरफ्तार, मनचाहा प्यार और सेक्सुअल प्रॉब्लम को लेकर करता था दावा

5 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?