झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2026

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

रांची: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा को उड़ाने की धमकी मेल से दी गई थी। इस मामले में झारखंड विधानसभा के पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने पूरे विधानसभा की छानबीन की और सर्च किया। रांची के विधानसभा थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धमकी के सोर्स को सत्यापित करने में जुटी पुलिस जुटी है। पुलिस कंट्रोल रूम में इस मामले से जुड़ी खबर पहुंचने पर विभाग में हड़कंप मच गया। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
आपको बता दें कि इस धमकी भरी कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं।सचिवालय और सीएमओ परिसर यानी मुख्यमंत्री कार्यालय के परिसर में लगभग 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। जिस नंबर से बम की धमकी वाला फोन आया उसे ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने किया गया है।
यह पहला मामला नहीं है जब झारखंड के सरकारी ऑफिस और कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई हो। मार्च में भी झारखंड की राजधानी रांची के समाहरणालय के साथ ही धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। झारखंड के सरकारी ऑफिस और अदालतों को उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी।इस धमकी के बाद आनन फानन में कोर्ट परिसर और राजमहल क्षेत्र सहित धमकी से प्रभावित अन्य इलाकों को खाली करा लिया गया था।

See also  झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की अवमानना याचिका खारिज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now