रांची में 16 किलो चांदी चुरा ले गए चोर, सोने को हाथ भी नहीं लगाया

रांची में 16 किलो चांदी चुरा ले गए चोर, सोने को हाथ भी नहीं लगाया

रांचीः रातू रोड़ स्थित न्यू किरण ज्वेलर्स से चोरों ने 16.2 किलो चांदी के जेवर चुरा लिए। खास बात यह है कि चोरों ने सोने के जेवर को हाथ भी नहीं लगाया। बुधवार की अहले सुबह जेवर दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के बीच जांच के दौरान लातेहार से 40 लाख कैश बरामद, पुलिस कर रही है जांच
चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 16 किलो चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर घुसा हुआ दिखाई दे रहा है, जो मुंह में टार्च दबाकर गहनों की तलाश करता नजर आ रहा है।

रांची में विकास अस्पताल के पास फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
वहीं फुटेज में करीब छह अन्य चोर दुकान के बाहर पहरेदारी करते दिख रहे हैं। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की ओर मोड़ दिया था। ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने सुखदेव नगर थाना को सूचना दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल के इनपुट के बाद अलर्ट जारी
थाना के पास ही है घटनास्थल
सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान की जा रही है। साथ ही एफएसएल (फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने व चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। थाना से महज कुछ दूरी पर हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now