रांचीः राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को मौसम बदला। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद शाम में बारिश शुरू हुई, जो रात के नौ बजे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश के कारण गली-मुहल्ले जलमग्न हो गए। राजधानी में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। ऐसी स्थिति अगले पांच दिन तक रहेगा।
एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन,5 साल पहले पत्नी संग हुई थी गिरफ्तारी,200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड
इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके लिए 14 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल हैं। इस दौरान पांच डिग्री तक पारा गिर सकता है।
हेमंत सोरेन का हिमंता सरकार पर हमला, आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाया जा रहा है, कल्पना ने उठाया न्यूनतम मजदूरी का मामला
6 अप्रैल को भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारीः मौसम केंद्र ने छह अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 7 से 9 अप्रैल के बीच भी राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।


