डेस्कः असम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक के बाद एक तीन कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन असम खारिज में होने की खबरें आई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार बिदिशा नेओम का नामांकन खारिज किया गया है। इसके साथ ही ढकुआखाना और हाफलोंग सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हुए हैं।चुनाव आयोग की वेबसाइट से जब इसको क्रास चेक किया गया तो पता चला कि हेमंता के खिलाफ चुनाव लड़ रही बिदिशा के नामांकन का सिर्फ एक सेट रिजेक्ट हुआ है, अन्य सेट को स्वीकार कर लिया गया है। यानी कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं हुआ है। अब जलुकबारी सीट पर हिमंता और बिदिशा के अलावा सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है।

न्यायालय की फटकार से चल रही झारखंड सरकार, फैसले लेने की क्षमता खो चुकी – प्रतुल शाह देव
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ढकुआखाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद नराह के नामांकन का एक सेट रिजेक्ट हुआ था अन्य सेट सही होने की वजह से उनका नामांकन रद्द होने की खबर भ्रामक निकली। ढकुआखाना सीट पर अभी बीजेपी के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। वहीं हाफलोंग सीट से निर्मल लंगथासा के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। हाफलोंग सीट के लिए हिमंता कैबिनेट की मंत्री नंदिता गारलोसा का कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी स्वीकार कर ली गई है।गोरलोसा रविवार रात को कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इसके अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, झारखंड के चार बड़े नेता करेंगे प्रचार
किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
अब तक जिन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जा चुके हैं, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के 3-3 उम्मीदवार, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी का 1-1 उम्मीदवार और 8 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।बता दें कि राज्य विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र दाखिल किए, जिनमें से कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए।असम के बोकाजन सुरक्षित सीट से जेएमएम उम्मीदवार प्रतापचिंग रंगफार, माकुम सीट से जेएमएम उम्मीदवार मुना कर्मकार डू और तीताबोर सीट से सुनिया तांती का जेएमएम उम्मीदवार के रूप में नामांकन रद्द हुआ है।







