झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समितिन ने की मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात, कई मुद्दों पर रखी अपनी मांगें

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात कर, विभाग से जुडे प्रमुख मुद्दों पर विमर्श किया।

माननीय मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी ने चैंबर के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी और राज्य के विकास से जुडे मुद्दों पर चैंबर के साथ मिलकर कार्य करने के लिए आश्वस्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबडा, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड, रोहित पोद्दार, सदस्य अर्से आलम समेत अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।

चेंबर

इससे पहले फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सत्र 2024-25 के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक आज चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और वर्षभर राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स के हित में कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के वर्तमान कार्यकाल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से परेश गट्टानी को चैंबर अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। आदित्य मल्होत्रा को महासचिव, राहुल साबू और ज्योति कुमारी को उपाध्यक्ष, विकास विजयवर्गीय और नवजोत अलंग को सह सचिव और रोहित अग्रवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष परेश गट्टानी ने चैंबर चुनाव के दौरान राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की ओर से मिले सहयोग और समर्थन के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया और चैंबर को और अधिक मजबूती देने के प्रयास में व्यापारियों और उद्यमियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सदस्यों के भरोसे के अनुरूप मैं और हमारी पूरी कार्यसमिति के सदस्य 24 घंटे उपलब्ध हैं, व्यापारी चैंबर के सदस्य हों या नहीं, निःसंकोच हमसे अपनी समस्याएं साझा करें। पिछले कार्यकाल में चैंबर द्वारा किये गये सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने में वर्तमान टीम अपनी साकारात्मक भूमिका निभाएगी और हम चैंबर को और अधिक मजबूती देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भवन नियमितीकरण योजना जल्द प्रभावी हो, मंडी टैक्स कानून स्थाई रूप से समाप्त हो, राज्य की बाजार मंडियां आदर्श मंडी के रूप में विकसित हों, रिवाइज्ड मास्टर प्लान का क्रियान्वयन हो, महिला उद्यमिता को बढावा मिले, राज्य में बंद पडी खदानें चालू हों, नये निवेश स्थापित हों इसका हम भरपूर प्रयास करेंगे। देश के पूर्वी क्षेत्र में चैंबर्स के बीच हमारे फेडरेशन का प्रभाव बढ़ाने की पहल के साथ ही जिला और प्रखंड स्तर तक फेडरेशन की मजबूती के लिए वर्षभर राज्य के जिलों का दौरा मेरी विशेष प्राथमिकता है। इसे पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे।
बैठक के उपरांत चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष परेश गट्टानी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को पदभार सौंपा। बैठक में चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, अंचल किंगर, पवन शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, राम बांगड, डॉ अभिषेक रामाधीन, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, साहित्य पवन, आस्था किरण, सुनिल सरावगी, संजय अखौरी, नवीन अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now