शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में जिसे किया गया अरेस्ट वो निकला बेगुनाह, राज सिंह ने कहा- ‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर तय था’

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में जिसे किया गया अरेस्ट वो निकला बेगुनाह, राज सिंह ने कहा- 'CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर तय था'

डेस्कः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई ने जांच करते हुए यूपी के बलिया जिले के रहने वाले राज कुमार सिंह को पकड़ा था। पुलिस का मानना था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या में राज कुमार सिंह का हाथ है। अब ये बात सामने आई है कि पुलिस ने जिस राज कुमार सिंह को पकड़ा था वो बेगुनाह निकला। क्योंकि पुलिस ने जिस राज कुमार सिंह को पकड़ा था वो गलत शख्स था। जांच एजेंसी को किसी और राज कुमार सिंह की तलाश थी। सीबीआई की जांच में गिरफ्तार किया गया राज कुमार सिंह निर्दोष पाया गया। जांच के बाद सीबीआई ने उस राज कुमार सिंह को रिलीज कर दिया।
सीबीआई की जांच में निर्दोष पाए गए राज कुमार सिंह का कहना है कि “मुझे गलत तरह से गिरफ्तार किया गया था। किसी और राज कुमार सिंह को पकड़ने के बजाय मुझे पकड़ लिया गया। मैं अपनी मां के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गया था. जब वापस घर आया तो वहां पुलिस की टीम मौजूद थी जिन्होंने मुझे अरेस्ट कर लिया। न ही उन्होंने कोई बात सुनी और न ही सबूत मांगे।”
‘पुलिस ने एनकाउंटर की धमकी दी थी’
राज सिंह का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें ‘एनकाउंटर’ की धमकी दी और गुनाह कबूल कर लेने के लिए कहा।इसके बाद उन्हें कोलकाता ले जाया गया जहां सीआईडी ने उन्हें टॉर्चर किया और वह गुनाह कबूल करने के लिए कहा जो उन्होंने किया ही नहीं था। राज सिंह का कहना है कि जांच एजेंसी की केवल एक मंशा थी कि किसी तरह उन्हें गुनाहगार साबित कर दें।
CBI की जांच में सामने आया सच
इसके बाद सीबीआई की जांच आगे बढ़ी और फिर लोगों के सामने यह साबित हो सका कि राज सिंह बेगुनाह हैं।ऐसे में राज सिंह ने सीबीआई का शुक्रिया अदा किया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की गई।


CM योगी से अपील- पुलिसकर्मियों पर हो एक्शन
अब निर्दोष राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। राज ने बताया कि उनके पिता और वह खुद भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े रहे हैं। वह क्षत्रीय महासभा के सदस्य रहे, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हर रात उन्हें यही डर रहता था कि कहीं आज उन्हें उठा कर सड़क पर ले जाकर उनका एनकाउंटर न कर दिया जाए। जबकि उनके खिलाफ कोई केस भी नहीं था। राज सिंह ने कहा, 'पुलिस से कौन नहीं डरेगा?'

See also  Champai Soren के तेवर पड़े नरम, शिबू सोरेन से दो बार हुई फोन पर बातचीत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now