रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर देश भर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। रांची में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत कई सांसद, विधायक और अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस अभियान की शुरूआत किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखण्ड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ की शुरुआत की गयी है। माननीय प्रधानमंत्री जी को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है। राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण तथा अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम को चलाया जा रहा है। राज्य भर में लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
आज विश्व भर में प्रत्येक क्षेत्र – शिक्षा, खेल, अंतरिक्ष, आदि में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं को चलाया जा रहा है।
हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी; उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।
आज माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखण्ड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ की शुरुआत की गयी है। माननीय प्रधानमंत्री जी को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी… pic.twitter.com/HJxDKFyShd
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 17, 2025




