NEET छात्रा के मौत मामले में परिवार को फिर मिली धमकी, ‘नहीं माने तो बेटा भी खो दोगे’

NEET छात्रा के मौत मामले में परिवार को फिर मिली धमकी, 'नहीं माने तो बेटा भी खो दोगे'

पटनाः नीट छात्रा की मौत की मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं पाई है। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा की मौत हुई थी। इस मामले की जांच अब बिहार पुलिस की जगह सीबीआई कर रही है। इसी बीच परिवार को एक और धमकी मिलने का दावा किया जा रहा है।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में CBI ने साढ़े तीन घंटे तक खंगाला शंभू हॉस्टल, पांच बोरी दस्तावेज ले गई
जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाने के SHO राहुल कुमार ने बताया कि मृत छात्रा के परिवार ने एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि कथित तौर पर पर किसी ने धमकी दी है कि वो इस मामले से पीछे हट जाए।

पटना में NEET छात्रा को हॉस्टल से अस्पताल ले जाने का VIDEO आया सामने, डेथ मिस्ट्री और उलझी
परिवार ने दावा किया है कि उनके घर में एक कागज फेंका गया था, जिस पर लिखा था, ‘तुम अपनी बेटी को खो चुके हो और अगर तुम नहीं माने तो अपने बेटे को भी खो दोगे।’ उन्होंने बताया कि शनिवार को भी इसी तरह का एक धमकी भरा कागज उनके घर में फेंका गया था।

पटना में कोतवाली थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 की हालत गंभीर
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
नीट छात्रा के परिवार की शिकायत के बाद उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। SHO कुमार ने भरोसा दिलाया कि वो इस मामले की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now