बच्चा पैदा होते ही ‘जलपरी’ पुकारने लगे लोग, पैर की जगह पूंछ; डॉक्टर भी हैरान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 28, 2025

child-news

बिहारः बिहार के पूर्णिया जिले में विचित्र बच्चे के जन्म ने परिजनों, ग्रामीणों से लेकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया। तेजू ऋषि की पत्नी पूनम देवी ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसके पैर नहीं थे। पैरों की जगह उसकी एक छोटी पूंछ जैसी आकृति बनी हुई थी। बच्चे का लिंग भी स्पष्ट नहीं था। इसी वजह से लोग उसे आश्चर्य से देखने पहुंचे और कई लोगों ने उसे ‘जलपरी’ कहकर पुकारना शुरू कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बच्चे को देखने उमड़ पड़े। हालांकि जन्म के करीब एक घंटे बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चिकित्सक इसे दुर्लभ चिकित्सा स्थिति बता रहे हैं, जबकि ग्रामीण इसे अद्भुत मानकर याद कर रहे हैं।

लाख दो गाली, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली; बदल गया रोहिणी आचार्या का टोन

See also  धनबाद-बोकारो को जोड़ने वाला बिरसा पुल बदहाल, बांस के सहारे पुल का पिलर, मरम्मती के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार!

मामला गढ़बनैली प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत बसंतपुर पोखर टोल वार्ड नंबर 10 का है। अद्भुत की चर्चा पूरे इलाके में है। नवजात बच्चे के पैरों की जगह एक पूंछ थी। जिसके चलते लोग उसे जलपरी कहकर पुकार रहे थे। लेकिन बच्चे की जन्म के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई।

IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now