सरायकेला में बालू माफियाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 11 वाहनों पर हुई कार्रवाई, DC ने जारी किया सख्त निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

सरायकेला में बालू माफियाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 11 वाहनों पर हुई कार्रवाई, DC ने जारी किया सख्त निर्देश

डेस्कः सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के वीरडीह और जारगोडीह इलाके में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी।

आदित्य साहू ने संभाली अध्यक्ष की कुर्सी, अपहृत कैरव गांधी के परिजनों से जमशेदपुर में मिले
कौन कौन से वाहन नंबर्स में पायी गयी गड़बड़ियां
अभियान के दौरान चांडिल पुलिस निरीक्षक, खान निरीक्षक समीर ओझा, ईचागढ़ एवं चौका थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे। जांच के दौरान बालू या खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके ट्रैवलिंग से संबंधित कागजात, मात्रा और नियम के प्रावधान की अच्छी तरह से जांच की गयी। जांच में कुल 11 वाहनों में विभिन्न प्रकार की गंभीर गड़बड़ियां पायी गयी। इनमें JH05AN4391, JH05CM0964, JH05CL6211, JH05BR8908, JH05CG8611, JH01BM7176, JH02AT7414, JH01DB5233, JH02AW1529, JH10AV7901 और JH16A9226 नंबर के वाहन शामिल हैं।

See also  जमशेदपुर में आतंक का साया! शहर में 18 स्लीपर सेल; सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी आशंका

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रांची, जनजातीय संवाद में होंगे शामिल
अब भरना होगा जुर्माना
खनन विभाग द्वारा पायी गयी अनियमितताओं के बाद सभी वाहनों को विभाग की आधिकारिक JIMMS पोर्टल पर लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके तहत संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध आगामी अवधि में तब तक कोई भी ट्रैवलिंग से संबंधित चालान नहीं दिया जा सकेगा, जब तक वे खनन कार्यालय में नियमानुसार जुर्माने की राशि जमा नहीं कर देते।
कौन कौन सी गड़बड़ियां आईं सामने
जांच के दौरान मुख्य रूप से खनिजों को बिना तिरपाल से ढके इधर, उधर आने जाने, वाहनों की रजिस्ट्रेशन संख्या को मिटाने या छुपाने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं हैं। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां को भी पत्राचार किया जा रहा है, ताकि परिवहन अधिनियम और नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

See also  सरायकेला के चांडिल में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now