पटनाः बिहार विधानसभा सत्र के दौरान एसआईआर को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच टकरार जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और विधानपरिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। राबड़ी देवी का आरोप है कि बीजेपी और जेडीयू मिलकर तेजस्वी यादव पर हमला करने की साजिश कर रहे है।
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी, देखिये सफल उम्मीदवारों की लिस्ट
राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्हें ट्रक से मारने के 4 प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि हमे पता है तेजस्वी को कौन मारने की साजिश रच रहा है। राबड़ी देवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी और जेडीयू से तेजस्वी को खतरा है। राबड़ी देवी ने कहा कि हम 5 दिनों से विधानसभा में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
#WATCH | Patna | On protest against Bihar SIR exercise, RJD leader Rabri Devi says, "We will definitely protest as it is about the people of Bihar... What about the 4 crore people who have gone out of the state?... We have been surrounding the Assembly since 5 days... The state… https://t.co/dO6HShWQiy pic.twitter.com/QCZgWVFd82
— ANI (@ANI) July 25, 2025




