त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2026

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

डेस्कः त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ सोमवार 20 जुलाई को अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर स्थित अपने ऑफ़िस में मृत पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है। त्रिपुरा पुलिस के दूसरे सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली है। अनुराग धनखड़ मूल रूप से यूपी के बागपत के रहने वाले थे। डीजीपी के सुसाइड की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
1994 बैच के IPS अधिकारी थे अनुराग धनखड़
धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। धनखड़ की मौत के बाद एजेंसिया जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आखिर किस वजह से डीजीपी धनखड़ ने सुसाइड किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
अनुराग धनखड़ ने 2025 में त्रिपुरा डीजीपी पद का चार्ज लिया था। अब उन्होंने सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। डीजीपी के खुद को गोली मारने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने नामकुम CO पर फेंका कागज, रांची स्मार्ट सिटी की जमीन के म्यूटेशन का विरोध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now