झारखंड के सूरज मुंडा को पीएम मोदी के “परीक्षा पे चर्चा 2025” में शामिल होने का गौरव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2025

parikash pe charcha

झारखंड के खूंटी जिले के सूरज मुंडा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा 2025″ में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा संबंधी तनाव प्रबंधन और उत्कृष्ट शिक्षा पर मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित किया जाता है।

parikash pe charcha khunti boy suraj munda

सूरज मुंडा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ के छात्र हैं और खूँटी जिले के अड़की प्रखंड के खेसारीबेरा गाँव से आते हैं। यह विद्यालय कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जो अनुसूचित वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।

कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सूरज की इस उपलब्धि को झारखंड सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सूरज मुंडा की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

See also  पाकिस्तान के मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर किया दावाः भारत अगले 24 से 36 घंटे कर सकता है हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now