सुदेश महतो एक बार फिर बने AJSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश चौधरी बनाये गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रांची- पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को आजसू पार्टी का एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के केद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होने बताया कि राज्य के नवनिर्माण के नवसंकल्पों के साथ केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
29-30 सितंबर और एक अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आजसू के राष्ट्रीय महाधिवेशन में घोषणा की गई थी कि पार्टी के केंद्रीय कमिटी और केंद्रीय पदाधिकारियों का चयन होगा। उसी आधार पर एक बार फिर सुदेश महतो को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
इसके साथ ही गिरिडीह से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को पार्टी का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक अकील अख्तर, हसन अंसारी और सुप्रीति मुर्मू को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को पार्टी का प्रधान राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
इसके साथ विधायक सुनीता चौधरी और विधायक लंबोदर महतो सहित राजेंद्र मेहता, रौशन लाल चौधरी, यशोदा देवी सहित करीब तीन दर्जन नेता पार्टी के जेनरल सेकेट्री बनाये गए है। संगठन सचिव के तौर पर एस अली और जसपाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने 136 सदस्यों को सचिव बनाया है। एक मुख्य प्रवक्ता सहित चार प्रवक्ता और दो कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now