रांचीः राजधानी रांची में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में मौजूद एक रेस्त्रां का ओपन रूफटॉप में लगा शेड तेज हवा के कारण नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय शेड जमीन पर गिरा, उस वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेड गिरने से नीचे खड़ी चार कारें और छह दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज हवा और वज्रपात के दौरान यह घटना हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय लोग वाहनों के पास होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
असम चुनाव में JMM के 20 स्टार प्रचारक, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान
दरअसल, सोमवार को रांची में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद कई इलाकों में तेज हवा,गरज और बिजली के साथ मौसम बिगड़ गया। मौसम में आए इसी बदलाव के कारण कई जगहों पर तेज झोंके चले, जिससे कमजोर ढांचे और अस्थायी संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रही।
धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में तीन अपराधियों को लगी गोली
मौसम विभाग के अनुसार आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी के साथ-साथ बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि पूर्वी भारत के कई राज्यों के साथ झारखंड में भी गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।हालांकि कडरू की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन अचानक बदले मौसम ने यह जरूर दिखा दिया कि तेज हवा के दौरान खुले ढांचे और अस्थायी निर्माण कितना जोखिम पैदा कर सकते हैं।






