रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

धनबादः पत्थरबाजों के आतंक का सामना रांची-पटना जनशताब्दी के यात्रियों को करना पड़ा। रांची-पटना जनशतब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों ने अचानक से हमला कर दिया। लगातार पत्थर फेंके जाने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन की खिड़की का शीशा इस पत्थरबाजी में टूट गया।

धनबाद की 100 से ज्यादा लड़कियां पश्चिम बंगला के दक्षिण 24 परगना में 15 दिनों से कंपनी के अंदर बंद
ट्रेन का शीशा टूटने की वजह से कई पत्थर बोगी के अंदर चले आये और यात्री के बीच इससे भय का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि कुछ लोग आरक्षित सीट पर बैठे थे, जिस यात्री की सीट थी उसने अपनी सीट मांगी तो कहा कि पहाड़पुर में उतर जाएंगे। पहाड़पुर आने के बाद भी नहीं उतरे तो उनसे सीट खाली करने को कहा गया। इसे लेकर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए बुजुर्ग यात्रियों से भी दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।

मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ समन जारी, योग शिक्षिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
कुछ देर बाद ट्रेन रुकते ही उन यात्रियों ने नीचे उतर कर पथराव शुरू कर दिया। घटना गया के पास शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास की है। धनबाद आरपीएफ को एक्स पर घटना की जानकारी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now