स्टील फैक्ट्री में होली का रंग लगाने पर हुआ विवाद, चतरा के रहने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2024

छोटे भाई ने शराब के नशे में कर दी बड़े भाई की हत्या, आरोपी फरार

रामगढ़ : स्टील फैक्ट्री में होली के जश्न के दौरान हुई घटना ने पूरे माहौल को तनाव में बदल दिया। रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
रामगढ़ के हेमतपुर इलाके में एक स्टीफ फैक्ट्री में होली का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान रंग लगाने को लेकर दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने लगी और मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक कर्मी ने अपने सहयोगी कर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विपिन भारती चतरा जिला का रहने वाला था। वही पुलिस ने आरोपी युवक मंजय कुमार जो बिहार के आरा जिले का रहने वाला था गिरफ्तार कर लिया है।

See also  राजा-सोनम रघुवंशी मामले में नया मोड़, गाइड का दावा-उस दिन उनके साथ थे तीन पुरूष
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now