सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फैसला, PM ने की थी अपील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 24, 2026

डेस्कः गुरुवार देर रात सामाजिक कार्यकर्ता सोमन वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ दिया। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है।


एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या लेटर पर साइन करके मुझसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। यह अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए किया गया..."

WhatsApp Image 2026 07 24 at 6.59.40 AM

इस बीच, PM मोदी ने एक्स पर कहा कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें।


वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें राहत है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है... कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।"

WhatsApp Image 2026 07 24 at 7.11.17 AM

पेपर लीक और शिक्षा सुधारों पर संसद में चर्चा का भरोसा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सरकार पहले ही परीक्षाओं के लिए पेपर लीक और शिक्षा सुधारों पर संसद में चर्चा का भरोसा दे चुकी है।नड्डा ने कहा, इसके अलावा, सरकार हाल ही में हुए NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।

See also  नोटों से भरे सूटकेस के साथ सिगरेट का कश लगाते दिखे मंत्री, महाराष्ट्र में मचा सियासी भूचाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now