Sixth Phase: धनबाद में 25 रांची में 27 प्रत्याशी, कुल 93 उम्मीदवारों का नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2024

Neha Aroora

रांचीः  उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा.नेहा अरोड़ा ने बताया है कि छठे चरण (Sixth Phase) के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अब 93 प्रत्याशी रह गए हैं। झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हैं। पहले चरण की वोटिंग  तेरह मई को है ।

धनबाद में 25, रांची में 27 प्रत्याशी

गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से गुरुवार को दो लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह यहां अब 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1 उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। यहां अब 25 उम्मीदवार बचे हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं।

See also  चलती कार में खुलेआम लिपलॉक करते Couple का Video Viral, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

दुमका में राजमल में नामांकन जारी

नेहा अरोड़ा ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन भी दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं किया है। राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अब तक तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भी अभी तक 3 लोगों ने उम्मीदवारी का पर्चा भरा है।

जब्ती का आंकड़ा 1 अरब पार

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से झारखंड में सामान और नकदी की जब्ती का आंकड़ा 1 अरब, 13 करोड़ 69 लाख तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक होम वोटिंग के तहत 911 लोगों ने मतदान किया है। वहीं आवश्यक सेवा से जुड़े 211 अब्सेंट वोटरों ने अपना वोट दिया है। वहीं निर्वाचन कार्य में जुटे 2,05,525 वोटरों में से 19557 लोग पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now