यह तो अंगूठी खा गई..; BF ने प्रपोज करने के लिए केक में छुपाई थी रिंग, गर्लफ्रेंड उसे चबा गई

chinese-boyfriend-hides-a-gold-ring-in-a-cake-for-his-marriage-proposal

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई बार यह कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को हंसाता है तो कई बार कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को चिंता में डाल देता है। चीन में ऐसा ही एक मामला वायरल हो गया। एक चीनी व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता था। इसके लिए उसने एक सोने की अंगूठी खरीदी। गर्लफ्रेंड को सरप्राइज करने के लिए उसने अंगूठी को केक के अंदर रखा फिर उसे बेक कर दिया। जब व्यक्ति ने इसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने रखा तो उसने केक के साथ में अंगूठी को भी चबा लिया।

पोस्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की महिला लियू ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। पोस्ट की हेडिंग में उसने लिखा कि सभी पुरुष ध्यान दें, खाने की किसी भी चीज में कभी अंगूठी न छिपाएं, नहीं तो उसका यही हाल होगा। लियू ने अपनी पोस्ट में पूरे घटनाक्रम के बारे में भी बताया।

बहला कर बैगन के खेत में ले गया हैवान, बिहार में लड़की से हैवानियत

लियू ने लिखा कि एक रात में बहुत ज्यादा भूखी थीं तो मैंने अपने बॉयफ्रेंड द्वारा बनाए केक को खाने का सोचा। मैंने जैसे ही उसे खाया तो मुझे कुछ मैटल जैसा महसूस हुआ लेकिन तब तक मैंने उसे चबा लिया था। मुझे लगा कि यह केक खराब क्वालिटी का है। मैं बेकरी पर शिकायत करने जाने ही वाली थी। तभी मेरा बॉयफ्रेंड वहां आया तो उसने कहा कि हां शायद वह अंगूठी हो सकती है जिससे मैं आज तुम्हें प्रपोज करने वाला था।

लियू ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि शायद यह कोई मजाक है। लेकिन बाद में उस चीज को जब मैंने ध्यान से देखा तो सच पता चला। बाद में उसने पूछा कि अंगूठी तो नहीं है पर क्या प्रपोजल मंजूर है। मैंने हां कर दी। लियू ने अपने साथ हुई इस घटनाक्रम को साल का सबसे अनोखा और नाटकीय घटनाक्रम करार दिया।

अब यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि उसके दांतों में चीता जितनी ताकत है। दूसरे ने लिखा की कपल को शुभकामनाएं, मुख्य रूप से चीता जैसे दांतों वाली दुल्हन को। एक और ने मजाक करते हुए लिखा कि यहां पर हम कह सकते हैं कि प्यार सोने को भी तोड़ सकता है। एक ने लिखा कि अच्छा है उसने हीरे की अंगूठी नहीं खरीदी नहीं तो दांत ही टूट जाता।

बारात लेकर नहीं पहुंचा ग्राम प्रधान तो परिजनों संग घर पहुंची प्रेमिका, जमकर हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now