33 साल में पहली बार शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार , ’12वीं फेल’ के विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

national film award

नई दिल्ली:  शुक्रवार को राष्ट्रीय मीडिया सेंटर, नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। वर्ष 2023 में सेंसर बोर्ड से प्रमाणित फिल्मों के बीच हुए इस सम्मान समारोह में भारतीय सिनेमा की विविधता और उत्कृष्टता को मान्यता दी गई। विदु विनोद चोपड़ा की चर्चित फिल्म ‘12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी को शाहरुख खान (जवान) के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्त पुरस्कार प्रदान किया गया।

रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। गुनीत मोंगा  की ‘कटहल’ को श्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार दिया गया है ।

 अन्य प्रमुख पुरस्कार:

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता – विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्का
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री – जानकी बोदीवाला और उर्वशी
  • मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – कथाल
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म – उल्लझुक्कु
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – पार्किंग
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म – भगवंत केसरी
See also  देवघर एम्स को लेकर निशिकांत दुबे के PIL पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

पुरस्कार के लिए पात्रता:

इस पुरस्कार समारोह में उन्हीं फिल्मों को शामिल किया गया, जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणन प्राप्त हुआ था।

भारतीय सिनेमा के लिए यादगार रहा 2023

वर्ष 2023 भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत सफल वर्ष रहा। हिंदी सिनेमा में पठान, एनिमल, 12वीं फेल, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, आदिपुरुष जैसी चर्चित फिल्में रिलीज़ हुईं। तेलुगू में सीता रामम, मंथ ऑफ मधु, बलगम, दसरा ने दर्शकों का दिल जीता। तमिल में जेलर और लियो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। मलयालम सिनेमा में नानपकल नेरथु मयक्कम, 2018: एवरीवन इज हीरो, इरट्टा, काथल कोर, अदृश्य जलकंगल ने आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।

भारतीय फिल्म उद्योग की यह विविधता और समृद्धि 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्पष्ट रूप से झलकी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now